बरेली: NCB की छापेमारी से मची खलबली, मेडिकल स्टोर की कई दुकानों पर जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले दिनों एक दवा व्यापारी की दुकान पर पूछताछ कर उसे ले जाने के मामले को लेकर अभी तक पदाधिकारी तूल दे रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को बहेड़ी में पहुंची एनसीबी की टीम को देखकर खलबली मच गई। टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई को देखकर व्यापारी दुकानें …

बरेली, अमृत विचार। पिछले दिनों एक दवा व्यापारी की दुकान पर पूछताछ कर उसे ले जाने के मामले को लेकर अभी तक पदाधिकारी तूल दे रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को बहेड़ी में पहुंची एनसीबी की टीम को देखकर खलबली मच गई। टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई को देखकर व्यापारी दुकानें बंदकर चले गए। काफी देर तक टीम डटी रही। हालांकि, कोई गड़बड़ी नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

बहेड़ी में शुक्रवार को एनसीबी की टीम पहुंची। बताते हैं कि टीम ने विनीत मेडिकल स्टोर, राहुल मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानों पर पहुंचकर नारकोटिक्स से संबंधित दवाओं के बारे में जानकारी की। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को देखकर कई दुकानदार शटर गिराकर चले गए। बताया जाता है कि टीम की जांच में किसी भी दुकान पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

नारकोटिक्स की दवाएं भी नहीं मिली। कई घंटे बाद टीम मौके से चली गई। बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर दुकानदार एक दो पत्ते तो दवाओं के रखेंगे ही। बिल्कुल रखना बंद नहीं किया जा सकता। अगर किसी को जरूरत पड़ी तो दिक्कत हो सकती है।

बताया कि एनसीबी टीम के साथ में औषधि विभाग से कोई भी निरीक्षक नहीं था। अध्यक्ष का कहना है कि टीम जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उससे दवा व्यापारियों में कहीं न कहीं डर का माहौल पैदा हो रहा है। अधिकांश दवा दुकानदार नारकोटिक्स में आने वाली दवाओं को बेचना बंद कर चुके हैं। थोक बाजार से भी फुटकर दवा विक्रेताओं को दवाई मिलना बंद हो गई है। अधिकांश थोक दवा विक्रेता नारकोटिक्स में आने वाली दवाई कंपनी को वापस करने की बात कर रहे हैं, इससे मरीजों को दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ईमानदारी की मिसाल बना बस चालक, रुपयों से भरा बैग यात्री को लौटाया

संबंधित समाचार