पीलीभीत: नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइजर को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नगरपालिका में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों की गुंडई का मामला सामने आया। बच्चे की दवा लेने जा रहे सुपरवाइजर को सफाईकर्मी ने साथियों संग घेर लिया और हमला कर लहूलुहान कर दिया। चाकू से वार करके जान लेने की कोशिश की गई। सुपरवाइजर की पत्नी ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने …

पीलीभीत, अमृत विचार। नगरपालिका में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों की गुंडई का मामला सामने आया। बच्चे की दवा लेने जा रहे सुपरवाइजर को सफाईकर्मी ने साथियों संग घेर लिया और हमला कर लहूलुहान कर दिया। चाकू से वार करके जान लेने की कोशिश की गई। सुपरवाइजर की पत्नी ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने भी टाल दिया। न मेडिकल कराया न ही रिपोर्ट दर्ज की। रविवार सुबह आने की बात कहकर टाल दिया गया।

घटना शनिवार रात की है। मोहल्ला मदीनाशाह के निवासी सुपरवाइजर सुनील राठौर ने बताया कि उनके अंडर में नखासा मोहल्ले के एक सफाई कर्मचारी काम करता है। हर बार वेतन के समय आकर गाली गलौज करता है। शनिवार रात को वह बच्चे की दवा लेने के लिए पत्नी व बच्चो संग नखासा के क्लिनिक पर जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने अपने साथियों संग रोक लिया।

चाकू से वार किए। जिसमे किसी तरह खुद को बचाया। फिर आरोपी ने पकड़कर रेत के ढेर में में गिरा दिया और पिटाई की। पत्नी ने भागकर जान बचाई। लहुलुहान करने के बाद हमलावर भाग गए। फिर थाने जाकर शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने सुबह आने की बात कह दी। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान नगदी भी गिर गयी। घटना से हड़कंप मचा रहा।

संबंधित समाचार