जब फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया था शुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था। इतिहास में आज की तारीख में …

नई दिल्ली। साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1600 : मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 : प्रसिद्ध पत्रिका ‘साइंटिफिक अमेरिकन’ का पहला संस्करण छपा।

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।

1896 : प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1914 : पहला विश्‍व युद्ध शुरू।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित।

1984 : सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी।

1990 : ईराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रान्त घोषित किया।

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद।

2008 : अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

ये भी पढ़ें- आज के दिन स्वर्ण मंदिर में हुई थी गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना, जानें 27 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता