सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत, परिजनों में छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में नीलगाय से टकरा कर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सदरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (50) चांदा कंपनी में होमगार्ड जवान था। उसकी ड्यूटी कादीपुर अग्निशमन विभाग में चल रही थी। 26 …

सुल्तानपुर। ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में नीलगाय से टकरा कर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार रविवार की सुबह किया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सदरपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह (50) चांदा कंपनी में होमगार्ड जवान था।

उसकी ड्यूटी कादीपुर अग्निशमन विभाग में चल रही थी। 26 अगस्त को ड्यूटी पूरी करके जवान अखिलेश बाइक से घर वापस आ रहा था। लम्भुआ थाने के शाहगढ़ के पास पहुंचने ही अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई।

जिससे टकरा कर अखिलेश सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 27 अगस्त को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव रात में घर लाया गया तो गांव में मातम छा गया। रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले भाई-बहन को 64 लाख रुपये का मुआवजा

संबंधित समाचार