वाराणसी: बाढ़ से घिरा बनारस, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गंगा नदी का रौद्र रूप काशी में देखने को मिला रहा है। शनिवार रात से ही बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थींं। बढ़ाव की रफ्तार रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने …

वाराणसी, अमृत विचार। गंगा नदी का रौद्र रूप काशी में देखने को मिला रहा है। शनिवार रात से ही बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थींं। बढ़ाव की रफ्तार रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने लगा।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को भोर में गंगा के जलस्तर के बढ़ाव की रफ्तार में कमी आई। गंगा का जलस्तर शनिवार सुबह से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था लेकिन रात आठ बजे से जलस्तर की रफ्तार दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई। पानी का प्रसार अब तेजी से शहरी आबादी व बस्तियों में होने लगा है। वर्तमान में करीब 15 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। अस्सी से राजघाट तक सभी घाट अब जलमग्न हो चुके हैं और बाढ़ का पानी गलियों की ओर रुख कर चुका है।

यह भी पढ़ें –हिमाचल: लंपी वायरस से करीब 650 पशुओं की मौत, प्रभावित जानवरों की संख्या 26,950 पहुंची

संबंधित समाचार