ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया, तीन मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टाउन्सविल। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेविड वॉर्नर (57) के अर्द्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को पांच विकेट से मात दी। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 33.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर …

टाउन्सविल। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेविड वॉर्नर (57) के अर्द्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को पांच विकेट से मात दी। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 201 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने 33.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और 47.3 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया।

जिम्बाब्वे के ऊपरी क्रम ने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई, लेकिन मध्य क्रम की असफलता के कारण वह बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। वेस्ले माधेवेरे ने ज़िम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक 72(91) रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े। इसके अलावा तदिवनाशे मारूमानी ने 45(61) और कप्तान रेजिस चकब्वा ने 31(33) रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिये, जिसमें सिकंदर रज़ा (05) और चकब्वा का विकेट भी शामिल था। इसके अलावा एडम ज़ैम्पा ने तीन विकेट लिये जबकि मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने 201 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिये पांच विकेट गंवाए। कप्तान ऐरन फिंच (15) ने आउट होने से पहले वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद वॉर्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे विकेट के लिये 65 रन जोड़े। वॉर्नर ने 66 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की बदौलत 57 रन रन बनाये, जबकि स्मिथ ने 80 गेंदों पर नाबाद 48 रन की पारी खेली। एलेक्स कैरी (10), मार्कस स्टॉयनिस (19) और मिचेल मार्श (02) त्वरित अंतराल में आउट हो गये, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने नौ गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज़ का दूसरा मैच बुधवार को इसी मैदान में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK, Asia Cup 2022 : भारत के खिलाफ ‘काली पट्टी’ बांधकर खेलेगी पाकिस्तान टीम, जानिए क्यों?

संबंधित समाचार