बिजनौर: डीजल चोरी के आरोप में फंसे एआरएम को मिली जमानत
बिजनौर, अमृत विचार। सरकारी डीजल चोरी के आरोप में फंसे एआरएम प्रभात चौधरी को कोर्ट से राहत मिल गई है। पेशी के दौरान उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। साठगांठ कर रोडवेज बसों में भरवाये जाने वाले डीजल को चोरी करने का मामला 24 अगस्त को …
बिजनौर, अमृत विचार। सरकारी डीजल चोरी के आरोप में फंसे एआरएम प्रभात चौधरी को कोर्ट से राहत मिल गई है। पेशी के दौरान उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
साठगांठ कर रोडवेज बसों में भरवाये जाने वाले डीजल को चोरी करने का मामला 24 अगस्त को पकड़ में आया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो कुछ कर्मचारी बसों में तेल डलवाने से पहले एक कैन में डीजल भरवा लेते थे। हर बार वह पांच से छह लीटर डीजल बेच देते थे। इस खेल का खुलासा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात चौधरी के सामने हुआ भी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खां तक पहुंच गया।
आरएम की जांच में पता चला कि 24 अगस्त को निगम की बस नंबर यूपी 77 एएन 2948 के चालक अभिमन्यू, बीसी सतेंद्र कुमार, अग्रवाल आयल कैरियर निजी डीजल पंप के डीलर भूपेंद्र कुमार ने साठगांठ कर बस में तेल भरने से पहले एक कैन में छह लीटर डीजल चोरी कर लिया। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर नजीबाबाद थाने में एआरएम प्रभात चौधरी, चालक अभिमन्यू, आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
शनिवार को पुलिस ने एआरएम प्रभात चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां पर उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दी। कोर्ट ने उनको राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। नजीबाबाद थाना प्रभारी राधेश्याम ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : स्पा सेंटर की आड़ चल रहा था सैक्स रैकेट, संचालिका समेत छह गिरफ्तार
