बरेली: महंगाई और बेरोजगारी पर AAP का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की शाहजहांपुर- रुहेलखंड जोन उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में पदयात्रा निकाली। रविवार को पदयात्रा खिरनी बाग से घंटाघर होते हुए शहीद स्मारक चौराहे पर समाप्त हुई। इस मौके पर सुनीता गंगवार ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। …

बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी की शाहजहांपुर- रुहेलखंड जोन उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में पदयात्रा निकाली। रविवार को पदयात्रा खिरनी बाग से घंटाघर होते हुए शहीद स्मारक चौराहे पर समाप्त हुई। इस मौके पर सुनीता गंगवार ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है।

वर्तमान सरकार अपने चहेतों का कर्ज माफ कर रही है, जिसका खामियाजा आमजन को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। भुखमरी बढ़ती जा रही है। पार्टी पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। बताया कि दिल्ली में पार्टी की तीन बार सरकार बन चुकी है। वहां पार्टी नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है।जिलाध्यक्ष राजीव यादव समेत जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सिग्नल बॉक्स चोरी करने वाले को आरपीएफ ने पकड़ा, भेजा जेल

संबंधित समाचार