लखनऊ: राजधानी पहुंचे भूपेंद्र चौधरी, कार्यकर्ता लगातार कर रहे स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ पहुँच गए हैं। रेलवे स्टेशन से उनका काफिला बीजेपी के हजरतगंज मुख्यालय की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुँच गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी हैं। …

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ पहुँच गए हैं। रेलवे स्टेशन से उनका काफिला बीजेपी के हजरतगंज मुख्यालय की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुँच गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी हैं। प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्री और प्रदेश-राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद हैं। भूपेंद्र चौधरी के साथ उनके साथ राजवीर सिंह, संजय बाल्यान सहित तमाम पश्चिम के बड़े नेता भी हैं।

यह भी पढ़ें –शख्स ने पत्नी, बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए गुमराह करने का लगाया आरोप, आत्महत्या का किया प्रयास

संबंधित समाचार