सोते समय महिला के ऊपर चढ़ गया खतरनाक कोबरा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video Viral: सांपों का डर इंसान के रौंगटे खड़े कर देता है। ऐसे में अगर कोई सांप इंसान के ज्यादा ही पास आ जाए तो डर के मारे उसकी सांसें थम जाती है। सोशल मीडिया पर सांप के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया …
Video Viral: सांपों का डर इंसान के रौंगटे खड़े कर देता है। ऐसे में अगर कोई सांप इंसान के ज्यादा ही पास आ जाए तो डर के मारे उसकी सांसें थम जाती है। सोशल मीडिया पर सांप के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी की नींद उड़ाते दिख रहा है। जिसमें खाट पर सो रही महिला के ऊपर चढ़ा कोबरा यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।
महिला के ऊपर पहुंचा कोबरा
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। जिसमें एक महिला को ग्रामीण परिवेश में अपने पशुओं के पास खाट पर लेटे देखा जा रहा है। यूजर्स की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह जाती हैं, जब वह उस महिला के ऊपर फन फैलाए कोबरा सांप को देखते हैं। लेकिन महिला बिना डरे बिना सहमें सोई हुई है। वहीं सांप के अपने ऊपर आने के बाद भी महिला के शांत रहने को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है।
When this happens, what would be your reaction??
For information, the snake moved away after few minutes without out causing any harm…
(As received from a colleague) pic.twitter.com/N9OHY3AFqA— Susanta Nanda (@susantananda3) August 28, 2022
सांप ने नहीं पहुंचाया कोई नुकसान
कैप्शन के अनुसार पता चलता है कि कोबरा ने महिला को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए बिना है कुछ ही देर बाद वहां से चला जाता है। फिलहाल यह वीडियो लोगों को एक सीख भी दे रहा है कि गांव में खुले वातावरण के नीचे हमें अक्सर सावधानी बरतनी चाहिए।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। कुछ यूजर्स ने उस महिला का साहसी बताया है तो एक यूजर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में आने पर वह हार्ट अटैक से ही मर जाएगा।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Hrithik Roshan ने इवेंट के दौरान अपने फैन के छुए पैर, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
