केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- मोदी सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी के बाद से देश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिससे साबित हो सके कि उन्हें विधानसभा में स्थायी बहुमत प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी के बाद से देश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिससे साबित हो सके कि उन्हें विधानसभा में स्थायी बहुमत प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने सदन में कहा, लाल किले के प्राचीर से वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं लेकिन भाजपा आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश करती है, क्या यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है।

केजरीवाल ने केंद्र की वर्तमान सरकार पर देश की स्वतंत्रता के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह दिखाने के लिए कि दिल्ली में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हो गया है, मैं विश्वास प्रस्ताव ला रहा हूं। आप के प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ रुपये की पेशकश करने के बावजूद भाजपा आप के किसी एक विधायक को भी नहीं खरीद सकी। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान हैं लेकिन भाजपा सभी जरूरी चीजों पर टैक्स में बढ़ोत्तरी कर रही है। दूध, दही, आंटा और छाछ पर टैक्स लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में नवरात्र के दौरान किए जाने वाले गरबा नृत्य पर टैक्स लगाया गया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और अन्य राज्यों की सरकारों को गिराया, अब झारखंड की सरकार गिरने के करीब है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की जनता पर टैक्स थोप रही है और इस पैसे का उपयोग अन्य दलों की सरकारों को गिराने के लिए कर रही है, इसलिए अगर ईंधन की कीमत बढ़ती है तो समझ लेना चाहिए कि कुछ राज्य सरकारें गिरने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- दीदी तेरी बहन दीवानी, देवर से शादी करके ही मानी…7 फेरे देखने उमड़ा पूरा गांव

 

 

 

 

संबंधित समाचार