बरेली: शहर के कई मोहल्लों में दिखे लंगूर, बंदरों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। कई जगह बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग दहशत में हैं। नगर निगम ने केवल 100 बंदरो को पकड़ने का ठेका दिया था। उसके बाद अभी तक और बंदरो को पकड़ने की नगर निगम परमीशन नहीं ले पाया है। वहीं शहर में …

बरेली, अमृत विचार। शहर में बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। कई जगह बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग दहशत में हैं। नगर निगम ने केवल 100 बंदरो को पकड़ने का ठेका दिया था। उसके बाद अभी तक और बंदरो को पकड़ने की नगर निगम परमीशन नहीं ले पाया है। वहीं शहर में कुछ जगह लंगूर बंदर देखे गए हैं। नवादा शेखान, सतीपुर,कटरा चांद खां, राजीव नगर सिंधु नगर आदि जगह लंगूर बंदर दिखाई दिए हैं। जिनके पहुंचने से बंदरो का झुंड वहां से भागता नजर आया। लंगूर बंदरों के देखे जाने पर लोगों ने सेल्फी तक ली। क्षेत्र के लोगों का कहना है अगर इसी तरह से लंगूर बंदर वहां रहेंगे तो बंदरों का आतंक कम हो जाएगा। यह बंदर किसने छोड़े हैं कहां से आए हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: संजय नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मची अफरा-तफरी, कई जगह हुआ विरोध

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज