बरेली: तीमारदार ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया आरोप, कहा- डॉक्टर कहते हैं यहां अच्छा इलाज नहीं होता प्राइवेट ले जाओ
बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। अधिकारियों को इस बात की जानकारी है लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। मरीज को जिला अस्पताल में खराब इलाज बताकर प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया जाता है। बता दें थाना बिशारतगंज के गांव ढका निवासी महेश …
बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। अधिकारियों को इस बात की जानकारी है लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। मरीज को जिला अस्पताल में खराब इलाज बताकर प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया जाता है। बता दें थाना बिशारतगंज के गांव ढका निवासी महेश पुत्र वीरपाल हल्द्वानी में मजदूरी करता है। सोमवार को हल्द्वानी से वापस अपने घर आ रहा था रास्ते में जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा देकर रुपए और मोबाइल लूट लिया।
बेहोशी की हालत में उसे 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के पहुंचने से पहले अस्पताल वाले उसे प्राइवेट अस्पताल भेज रहे थे। इस बीच परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों का कहना है जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उनसे कहा यहां पर अच्छा इलाज नहीं होता है। प्राइवेट अस्पताल ले जाओ।
ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चा चोर की अफवाह, लोगों ने दहशत से बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद
