बरेली: ऑपरेशन नॉक द डोर चलाएगा डाक विभाग
अमृत विचार, बरेली। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में डाक विभाग की योजनाओं व सुविधाओं को पहुंचाने के लिए पोस्टमास्टर जनरल की ओर से ऑपरेशन नॉक द डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उपडाकघर, शाखा डाकघर की उपयोगिता व बचत योजनाओं के बारे में डाकिया घर-घर जाकर जानकारी साझा करेगा। पोस्टमास्टर जनरल संजय …
अमृत विचार, बरेली। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में डाक विभाग की योजनाओं व सुविधाओं को पहुंचाने के लिए पोस्टमास्टर जनरल की ओर से ऑपरेशन नॉक द डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उपडाकघर, शाखा डाकघर की उपयोगिता व बचत योजनाओं के बारे में डाकिया घर-घर जाकर जानकारी साझा करेगा।
पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एक टीम बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में डाककर्मियों की ओर से भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रचार सामग्री भी तैयार की जा रही है। जिसमें एक डाकिया आईपीपीबी वर्किंग डिवाइस के साथ रहेगा। वहीं, स्कूल व कालेज स्तर पर जागरूकता के लिए ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतियोगिता के तहत विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। अभियान की समीक्षा के लिए प्रवर डाक अधीक्षक रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: दारोगा पर बरसाई ताबड़तोड़ चप्पलें, न्याय मांगने आई महिला का SSP ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा
