पीलीभीत: सूरजपाल की मौत का रहस्य बरकरार, विसरा सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड जाने के लिए निकले सूरजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहस्य पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जहर का अंदेशा जताते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर, मृतक के पिता ने पुत्रवधु व उसके परिवार के अन्य …

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड जाने के लिए निकले सूरजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहस्य पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जहर का अंदेशा जताते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर, मृतक के पिता ने पुत्रवधु व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। फिलहाल, अभी इस पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगरा अब्दुल्ला निवासी लीलाधर का 25 वर्षीय पुत्र सूरजपाल रविवार दोपहर को घर से उत्तराखंड के रुद्रपुर जाने के की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और दूसरे दिन सोमवार सुबह उसका शव अपनी ससुराल मसीत गांव से सात किमी दूर पिपरा नहर रोड पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। परिवार वाले शुरूआत से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

देर शाम मृतक के पिता ने पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें पत्नी सुमन, उसकी मां, मामा और पिता के द्वारा हत्या करने के आरोप लगाए। यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी उनके बेटे सूरजपाल से झगड़ा कर बाइक छीन ली गई थी। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया। मगर, पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। परिजन से मिली तहरीर की जांच करा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चकरोड घोटाले में BDO ने अभी तक नहीं सौंपी जांच रिपोर्ट, ग्रामीणों ने तोड़ा शिलापट

 

संबंधित समाचार