छत्तीसगढ़: गणेश चतुर्थी पर बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमाओं में तोड़फोड़, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की 150 से अधिक मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़ दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की 150 से अधिक मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़ दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद प्रभावित दुकान मालिकों से मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दुकानों के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही वहां लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना से दुकानदारों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- छ्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए दी 500 करोड़ रुपये की मंजूरी