बरेली: नगर निगम की टीम ने किया सामान जब्त, छुड़ाने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम इन दिनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसको लेकर नगर निगम ने शनिवार को सेटेलाइट से अभियान शुरू किया था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने संजय नगर में कई जगह अतिक्रमण को हटाया था। इस दौरान कई लोगों का सामान भी जब्त किया था। …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम इन दिनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसको लेकर नगर निगम ने शनिवार को सेटेलाइट से अभियान शुरू किया था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने संजय नगर में कई जगह अतिक्रमण को हटाया था। इस दौरान कई लोगों का सामान भी जब्त किया था। यहां तक कि टीम की कई जगह नोक-झोंक भी हुई थी। आज भी नगर निगम की टीम ने सिविल लाइन हिन्द टाकीज के पास अतिक्रमण अभियान चलाया।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ सामान को छुड़ाने नगर निगम पहुंच गए। लेकिन नगर निगम ने जब्त सामान को छोड़ा नहीं। इस मामले में नगर आयुक्त का कहना है कि नगर निगम के काम में नेता गलत हस्तक्षेप कर रहे हैं। वहीं डॉ केएम अरोड़ा का कहना है कि उनके कार्यकर्ता का सामान नगर निगम गलत जब्त कर रही है।

नगर निगम बगैर सूचना से अतिक्रमण को हटा रही है। लोगों को बगैर सूचना के उनका सामान जब्त किया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी गुंडागर्दी कर रहें हैं। इसलिए आज वह नगर आयुक्त से मिले थे उनको सारी बात कर आए हैं। इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जाएगी।-डॉ केएम अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

ये भी पढ़ें- बरेली: बप्पा के आगमन की तैयारियां जोरों पर, 31 अगस्त को होगी विघ्नहर्ता की प्रतिमा की स्थापना

 

 

संबंधित समाचार