अयोध्या: तीन लोगों के विरूद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है उसकी पुत्री अपने ननिहाल बीकापुर क्षेत्र के एक गांव …

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनायतनगर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है उसकी पुत्री अपने ननिहाल बीकापुर क्षेत्र के एक गांव में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए।

महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुभाष चंद्र, संदीप और अविनाश नामक युवकों के विरुद्ध अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ आरोपियों के मोबाइल नंबर मिले हुए है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-रामनगर: छात्रा का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, छात्रा की तलाश शुरू

संबंधित समाचार