बलिया: बाढ़ के पानी में डूबा युवक, तलाश जारी
बलिया, अमृत विचार। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के ऊचकवा डेरा में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ समेत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार रेपुरा के ऊचकवा डेरा निवासी उपेंद्र चौधरी (34) पुत्र राधाकृष्ण चौधरी सोमवार को पानी …
बलिया, अमृत विचार। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा के ऊचकवा डेरा में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ समेत उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार रेपुरा के ऊचकवा डेरा निवासी उपेंद्र चौधरी (34) पुत्र राधाकृष्ण चौधरी सोमवार को पानी में तैरकर अपने घर जा रहा था। अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ उसको खोजने में लगी थी। घटना के बाद पत्नी समेत परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें –उन्नाव: ”डिजिटल मैन” को डीएम ने किया सम्मानित, मन की बात में पीएम मोदी ने किया था ओम प्रकाश का जिक्र
