अयोध्या: बिल ना जमा होने के चलते 19 उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता राकेश प्रसाद के नेतृत्व में आशापुर चंदई गांव में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। बकाया बिल न जमा करने वाले 19 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को आशापुर चंदई गांव में बकाया बिल …

अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता राकेश प्रसाद के नेतृत्व में आशापुर चंदई गांव में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। बकाया बिल न जमा करने वाले 19 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को आशापुर चंदई गांव में बकाया बिल वसूली के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। कैम्प के दौरान लगभग 37 उपभोक्ताओं का बकाया चेक किया गया।

जिसमें मौके पर 19 लोगों की लाइन बकाया में काटी गई। इस दौरान सात लोगों ने मौके पर पैसा जमा कर दिया। चेकिंग अभियान में बिजली कर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: कनेक्शन कटा, बत्ती गुल, सरकारी विद्यालय बन गये स्मार्ट, सारे दावे हुए हवा हवाई

संबंधित समाचार