शराब..सियासत..संग्राम: केजरीवाल बोले- BJP अन्ना हजारे के कंधे पर बंदूख रख के चला रही
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमें किसी भी जांच के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी कर ली है। मनीष सिसोदिया से 14 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। उनके लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन्हें अनौपचारिक क्लीन …
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमें किसी भी जांच के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीबीआई ने अपनी सारी जांच पूरी कर ली है। मनीष सिसोदिया से 14 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। उनके लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन्हें अनौपचारिक क्लीन चिट दे दी गई है।
केजरीवाल ने कहा कि वे (भाजपा) कहते रहे हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन CBI ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है। जनता इनकी बात नहीं मान रही है तो अब ये अन्ना हजारे के कंधे पर बंदूख रख के चला रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, जिस प्रकार शराब का नशा होता है…उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है…ऐसा लगता है…आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हैं। बकौल हज़ारे, मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए।
वहीं, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में मंगलवार को अपनी लॉकर के जांच के बाद कहा, मेरे लॉकर से केवल 70-80 हजार रुपए का सामान मिला। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी ने सीबीआई को मेरे घर व बैंक लॉकर तक भेज दिया पर सीबीआई को कुछ नहीं मिला…यह मेरे लिए सीबीआई व प्रधानमंत्री की क्लीन चिट है।
ये भी पढ़ें : सत्ता के नशे में डूबे केजरीवाल, कथनी और करनी में फर्क, अन्ना हजारे ने पत्र लिखकर AAP पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें : CBI ने ली बैंक लॉकर की तलाशी, मनीष सिसोदिया बोले- PM की जांच में क्लीन चिट, कुछ नहीं मिला
