गोरखपुर: दबंगो ने ताला तोड़कर किया विधवा के मकान पर जमाया कब्जा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया यह आरोप
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के गांव सिकटौर निवासी एक विधवा ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की मिलीभगत से दबंगो द्वारा दिनदहाड़े ताला तोड़कर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला थाना खोराबार के ग्राम सिकटौर की निवासी है। पीड़िता तीलेस्वरी देवी ने बताया कि बीते 26 अगस्त 22 को दिन में …
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के गांव सिकटौर निवासी एक विधवा ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की मिलीभगत से दबंगो द्वारा दिनदहाड़े ताला तोड़कर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला थाना खोराबार के ग्राम सिकटौर की निवासी है। पीड़िता तीलेस्वरी देवी ने बताया कि बीते 26 अगस्त 22 को दिन में लगभग 1 बजे वह अपने पोते को स्कूल से लेने गयी थी।
उसी समय उसके जेठ थाना हरपुर बुदहट निवासी अपने पुत्रों, पुत्रियो एवं दर्जन भर अज्ञात लोगों के साथ उसके मकान पर चढ़ आये और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। उन लोगों ने सारा सामान बाहर फेंक दिया। साथ ही दरवाजे पर खड़ी कई गाड़ियों को तोड़ डाला एवं गाड़ियो में आग लगाने का प्रयास किया।
विधवा का आरोप है कि मकान के छत पे अमृत महोत्सव के दौरान लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आरोपीगण ने तोड़ कर फेंक दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो सभी लोगो ने उसे एवम उसकी पुत्री को मार पीट कर घायल कर दिया एवम उसकी पुत्री के इज्जत लूटने की नीयत से कपड़े फाड़ डाले।जिसे देखते हुए उसने इसकी सूचना 112 नम्बर पर दी। तकरीबन आधे घंटे घण्टे बाद पुलिस आयी और थाने जाने की सलाह दे कर चली गयी।
जब उसने इसकी सूचना लिखित तहरीर थाने पर दिया पर दिया तो शाम को पुलिस आयी तो मौके पर मौजूद सभी कब्जेदारो एवम पीड़िता के छोटे बेटे को थाने ले गयी।परंतु दो कब्जेधारी महिलाओ को घर मे छोड़ दिया जो अभी भी मकान पर कब्जा जमाए बैठी है।
पीड़िता ने घटना की सूचना लिखित तहरीर के रूप में थाना खोराबार को दिया।
जिसकी प्रतिलिपि जरिये रजिस्टरी एवं जनसुनवाई पोर्टल पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को दिया परंतु पुलिस ने दी गयी। आरोप है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज न करते हुए पुलिस ने जबरिया मेरे पुत्र से दूसरी तहरीर पर हस्ताक्षर करा कर मामले का अल्पी करण करके मनमाना तरीके मुकदमा अपराध संख्या 0461/22 दर्ज कर खाना पूर्ति कर लिया। थक हार कर पीड़िता ने इसकी सूचना अपर पुलिस महा निदेशक कार्यालय में बने जन सुनवाई केंद्र को दिया। जहा थानादिवस में जाने की सलाह दी गयी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कोतवाली पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाले तीन युवकों को दबोचा
