मुरादाबाद : 250 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस ने चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को एसआई बिजेंद्र सिंह राठी ने पुलिस बल की मदद से रहमत नगर निवासी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस ने चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को एसआई बिजेंद्र सिंह राठी ने पुलिस बल की मदद से रहमत नगर निवासी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार किया।

उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की। वहीं, एसआई प्रबोध कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से तीन तलाक देने के वांछित आरोपी मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी मंसूर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एसआई बिजेंद्र सिंह राठी ने पुलिस बल की मदद से तीन तलाक देने व हत्या का प्रयास करने का वांछित आरोपी थाना क्षेत्र में रहमतनगर करूला निवासी अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को देर शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 चोरी की बाइक समेत तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की बाइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को विपुल कुमार ने जिगर कॉलोनी से बाइक चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। एसआई सुमित कुमार ने पुलिस बल की मदद से जिगर कॉलोनी निवासी ऋषभ चौधरी, गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी शाद अली और मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:- तेलंगाना पुलिस साइबर अपराधों से निपटने में सबसे आगेः डीजीपी

संबंधित समाचार