लखनऊ : पुलिस ने रोका गणपति बप्पा का आयोजन, हिंदू महासभा ने जताई नाराजगी
अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिंदू महासभा की नाराजगी उस वक्त देखी पड़ी जब पुलिस ने गणपति बप्पा के आयोजन पर रोक लगा दी। इस अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियाें ने विरोध किया और लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि कानून-व्यवस्था के नाम पुलिस ने जबरन गणपति …
अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिंदू महासभा की नाराजगी उस वक्त देखी पड़ी जब पुलिस ने गणपति बप्पा के आयोजन पर रोक लगा दी। इस अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियाें ने विरोध किया और लखनऊ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि कानून-व्यवस्था के नाम पुलिस ने जबरन गणपति बप्पा की पूजा में विघ्न ड़ाला है।
आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजधानी के तमाम क्षेत्र में पंडाल लगाये जा रहे हैं। इन पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विराजमान किया जा रहा है। इसी कड़ी में गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे के नजदीक एक पार्क में आयोजकों ने सोमवार देर रात पंडाल लगाने का काम शुरू किया लेकिन पुलिस ने पंडाल लगाने से मना कर दिया। इस सम्बन्ध में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन को सम्पन्न करने के लिए नगर निगम से अनुमति ली गई थी। जगह-जगह पर्चे बांटे गए हैं। यही नहीं टेंट हाउस संचालक व स्थानीय कलाकारों को भुगतान कर दिया गया है।
ऐसे में पुलिस ने गणपति बप्पा के आयोजन पर पाबंदी लगा दी है। कहा कि आयोजन में सुरक्षाकर्मी तैनात न करना पड़े, उसके लिए प्रशासन ने इतनी बड़ी साजिश रची है। दूसरी तरफ गोमतीनगर के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि यहां पर पांरपरिक तौर पर भगवान गणेश की पूजा होती है। वह हमेशा की तरह हो रही है। उन आयोजकों को जिला प्रशासन ने अनुमति दे रखी है। बताया कि पार्क में जो आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए जिला प्रशासन की ओर अनुमति नहीं है। इसके अलावा नगर निगम की अनुमति कैसिंल हो चुकी है। यूपी सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक, सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लगाई गई है। लिहाजा, सरकारी नियमों की गाइडलाइन्स के अनुसार गणपति बप्पा के आयोजन पर रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: गणेश चतुर्थी पर घर लाइए गाय के गोबर से बने ‘इको फ्रेंडली गणपति’
