वायु सेना ने लद्दाख में इजराइली नागरिक को बचाया, 16,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर फंसा था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। भारतीय वायु सेना ने बुधवार को एक इजराइली नागरिक को बचाया जो लद्दाख में मरखा घाटी के पास 16,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर फंस गया था। श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 114 हेलीकॉप्टर यूनिट को 31 अगस्त 2022 को मरखा घाटी के पास निमालिंग शिविर से आपात स्थिति में किसी …

श्रीनगर। भारतीय वायु सेना ने बुधवार को एक इजराइली नागरिक को बचाया जो लद्दाख में मरखा घाटी के पास 16,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर फंस गया था। श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 114 हेलीकॉप्टर यूनिट को 31 अगस्त 2022 को मरखा घाटी के पास निमालिंग शिविर से आपात स्थिति में किसी को निकालने के लिए कहा गया था। इजराइली नागरिक अतर कहाना अत्यधिक ऊंचाई पर उल्टी आने और ऑक्सीजन स्तर कम होने जैसी समस्याओं से जूझ रहा था।

उन्होंने बताया कि विमान चालक दल संख्या 1 के रूप में विंग कमांडर आशीष कपूर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट रिदम मेहरा तथा विमान चालक दल संख्या 2 के रूप में स्क्वाड्रन लीडर नेहा सिंह तथा स्क्वाड्रन लीडर अजिंक्य खेर ने कुछ ही मिनट में इस मिशन के लिए उड़ान भरी। प्रवक्ता ने कहा ने कहा कि विमान सबसे कम दूरी तय करके 20 मिनट की उड़ान भर कर मौके पर पहुंचा और 16,800 फुट की ऊंचाई पर गोंगमारू ला दर्रे पर फंसे हुए यात्री को देखा। उन्होंने बताया कि वायु सेना केंद्र लेह पर एक घंटे के अंदर व्यक्ति को सुरक्षित लाया गया।

ये भी पढ़ें – मुफ्त उपहारों का दिशाहीन वितरण अर्थव्यवस्था के लिए संकट खड़ा कर सकता है: विशेषज्ञ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म