कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का हुआ इटली में निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। वह 97 वर्ष की थीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में अपने घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 30 अगस्त …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। वह 97 वर्ष की थीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में अपने घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 30 अगस्त को किया गया। राहुल गांधी अपनी नानी के काफी करीब थे। उन्हें जब भी मौका मिलता था वह नानी से मिलने के लिए इटली पहुंच जाते थे।

2018 में राहुल गांधी अपनी नानी को सरप्राइज देने के लिए होली का त्योहार मनाने इटली पहुंच गए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं भी शेयर की थीं। तब उन्होंने लिखा था, ‘मेरी नानी 93 साल की हैं और वह बहुत दयालु हैं। इस वीकेंड होली पर मैं उन्हें सरप्राइज देने जा रहा हूं। मैं उन्हें गले लगाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता…।’ उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

ये भी पढ़ें – कोलकाता हाई कोर्ट में नौ न्यायाधीशों के शपथ के बाद न्यायाधीशों की संख्या हुई 54

संबंधित समाचार