अयोध्या : परिषदीय विद्यालय में सिलेंडर ढोते दिखे बच्चे, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। परिषदीय विद्यालय में पठन-पाठन के दौरान बच्चों से काम कराने का मामला प्रकाश में आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पूरे प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। वायरल …

अमृत विचार, बीकापुर/ अयोध्या। परिषदीय विद्यालय में पठन-पाठन के दौरान बच्चों से काम कराने का मामला प्रकाश में आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पूरे प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। वायरल वीडियो बीकापुर तहसील क्षेत्र के हैरिग्टनगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवरी चंदीपुर नगहरा का बताया जाता है।

वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय परिसर में रसोई गैस सिलेंडर की धुलाई कराई जा रही है।

स्थानीय लोगों कहना है कि विद्यालय जाने वाले बच्चों से यदि स्कूलों में पढ़ाने की बजाय काम कराया जाएगा तो पठन-पाठन कैसे होगा। इससे उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हरिंग्टनगंज विजय प्रकाश ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: धर्म परिवर्तन करने वाले दंपती ने लगाई सुरक्षा की गुहार, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

संबंधित समाचार