गाजीपुर: गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत, कई लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर, अमृत विचार। यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र के चारों तरफ से बाढ़ से घिरे अठहठा गांव से नाव पर सवार होकर करीब 15 लोग नवली बाजार करने गए थे। वहां से बाजार कर वापस लौट रहे थे। नाव पर कई बच्चे भी सवार थे। सवार होने के कुछ …

गाजीपुर, अमृत विचार। यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र के चारों तरफ से बाढ़ से घिरे अठहठा गांव से नाव पर सवार होकर करीब 15 लोग नवली बाजार करने गए थे। वहां से बाजार कर वापस लौट रहे थे। नाव पर कई बच्चे भी सवार थे। सवार होने के कुछ ही देर बाद नाव गंगा में पलट गई। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पांच लोगों को गंभीर हाल में बाहर निकाला जबकि 5 बच्चे लापता बताए जा रहे है। ग्रामीणों ने गंभीर लाेगों को भदौरा सीएचसी पर पहुंचाया। बाकी की तलाश जारी है।

अफरातफरी के बीच कुछ लोग तो खुद तैरकर किनारे आ गए। कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। इनमें चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वहां दो लोगों की मौत हो गई। पांच बच्चे लापता हैं जिनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें –हरदोई: मंत्रियों ने परखी सरकारी योजनाओं की हकीकत, व्यवस्था को देख बोले वैरी गुड

संबंधित समाचार