Video: मंत्री का बेतुका बयान- खराब सड़कों से कम होती हैं दुर्घटनाएं, शराब पर भी दिया ज्ञान
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के अजीबो गरीब बयान सामने हैं। उनका नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में शराब पीने के लाभ और पीने का तरीका बताने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, प्रयास है कि खराब सड़कें जल्द बन जाए लेकिन एक कारण है कि जहां खराब सड़कें होती हैं वहां सड़क …
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के अजीबो गरीब बयान सामने हैं। उनका नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में शराब पीने के लाभ और पीने का तरीका बताने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, प्रयास है कि खराब सड़कें जल्द बन जाए लेकिन एक कारण है कि जहां खराब सड़कें होती हैं वहां सड़क दुर्घटना कम होती है, वहां लोगों की मृत्यु कम होती है। जहां अच्छी सड़कें बन जाती हैं वहां हादसे भी ज़्यादा होते हैं।
वहीं नशा मुक्ति के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बोले, हरिवंश राय बच्चन ने लिखा बैर बढ़ाते मस्जिद मन्दिर मेल कराती मधुशाला… लेकिन सब में नियंत्रण होना चाहिए। शराब में मात्रा के अनुसार पानी मिलाकर पीने से वह एक निदान का काम करता है। टेकाम बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के समापन कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बोले- जहां अच्छी सड़कें बन जाती हैं वहां हादसे भी ज़्यादा होते हैं. प्रयास है कि खराब सड़कें जल्द बन जाए लेकिन एक कारण है कि जहां खराब सड़कें होती हैं वहां सड़क दुर्घटना कम होती है, वहां लोगों की मृत्यु कम होती है. pic.twitter.com/MfjIpzxWeR
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 1, 2022
प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूली शिक्षा मंत्री के अलावाआदिम जाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक विकास मंत्री भी हैं। वह प्रतापपुर से विधायक हैं। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नशा मुक्ति अभियान के मंच से एक मीटिंग का जिक्र करते हुए मौके पर मौजूद लोगों को शराब यानि दारू की उपयोगिता बताई। यही नहीं मंत्री टेकाम के वायरल वीडियो में वे शराब पीने का तरीका बताते भी देखे गए। स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम आदिवासी समुदाय से आते हैं और प्रदेश में आदिवासियों को अपने घरों में तीन लीटर कच्चे शराब निर्माण की छूट है।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, बोले- शराब में मात्रा के अनुसार पानी मिलाकर पीने से वह एक निदान का काम करता है pic.twitter.com/xqbpM3IVkW
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 1, 2022
कार्यक्रम के दौरान जब स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से जर्जर हो चुकी अम्बिकापुर बनारस मार्ग को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने अलग अंदाज में अपनी बात रखी। मंत्री टेकाम ने कहा कि सड़के खराब हैं, इसलिए तो सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी आई है। अच्छी सड़कों में दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं और खराब सड़को में दुर्घटनाएं कम होती हैं। अम्बिकापुर-बनारस सड़क ट्रकों की ओवरलोडिंग से जर्जर हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : OMG! इस गांव के हर घर में है एक यूट्यूबर, छापते हैं मोटा पैसा
