मुरादाबाद : मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जारी होते ही हरकत में आए अधिकारी, किया जिले का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को जिले में आगमन और बैठक व विभिन्न स्थानों के निरीक्षण का कार्यक्रम सीएम कार्यालय से जारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हरकत में आए अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू दी है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर विकास विभाग से संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों का …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को जिले में आगमन और बैठक व विभिन्न स्थानों के निरीक्षण का कार्यक्रम सीएम कार्यालय से जारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। हरकत में आए अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू दी है।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर विकास विभाग से संचालित इलेक्ट्रॉनिक बसों का निरीक्षण और लाकड़ी में ई-बसों के चार्जिंग के लिए बने स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मैनाठेर स्थित गोशाला, सर्किट हाउस का और लाकडी फाजलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कोई भी खामी और कमी न रहे।लाभार्थियों से भी मिलकर उन्हें संतुष्ट करें। यदि कोई लापरवाही मिली तो संबंधित को कतई बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, अपर जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी, जानिए कब?

संबंधित समाचार