अयोध्या: विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट का लगाया आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदुल्हापुर की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपने …

अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदुल्हापुर की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अपने पति मंजीत से किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने उसकी पीटाई कर दी।

महिला का आरोप है कि मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। इस मामले को लेकर एसएचओ केके मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : दवा लेकर लौट रही विवाहिता पर पति और देवर ने फेंका तेजाब

संबंधित समाचार