बरेली: सैंपल देने आए 12 पुलिसकर्मी अस्पताल से खिसके
बरेली,अमृत विचार। शहर के 300 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे 23 पुलिसकर्मियों में से 12 मौका देखते ही वहां से बिना जांच कराए खिसक लिए। गैरजनपद से आने के बाद इन सभी पुलिस कर्मियों को यहां आमद से पहले कोरोना जांच करानी है लेकिन बुधवार को 23 पुलिसकर्मियों …
बरेली,अमृत विचार। शहर के 300 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे 23 पुलिसकर्मियों में से 12 मौका देखते ही वहां से बिना जांच कराए खिसक लिए। गैरजनपद से आने के बाद इन सभी पुलिस कर्मियों को यहां आमद से पहले कोरोना जांच करानी है लेकिन बुधवार को 23 पुलिसकर्मियों में सिर्फ 11 की ही जांच हो सकी। बाकी 12 पुलिस कर्मियों के अस्पताल से खिसक जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस लाइन को दी तो बाद में उनको भी जांच के लिए भेजा गया।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि गैर जनपद से आने के बाद आमद कराते समय कोरेाना की जांच कराएं। इसी कड़ी में 23 पुलिसवालों को 300 बेड अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया था। पुलिसवालों के सैंपल की प्रक्रिया चल ही रही थी कि इसी दौरान मौका देखकर वहां से 12 पुलिसवाले बिना बताए निकल गए। ऐसे में सिर्फ 11 लोगों का ही सैंपल लिया जा सका। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस लाइन को दी तो 12 पुलिसकर्मियों को दोबारा जांच के लिए भेजा गया, तब जाकर उनका सैंपल लिया जा सका।
