अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 14 लाख 50 हजार दीप जलाएंगें 18 हजार स्वयंसेवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव 2022 को लेकर नोडल अधिकारी व सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रो सिंह ने बताया कि पूर्व के दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों ने चार बार गीनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव 2022 को लेकर नोडल अधिकारी व सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रो सिंह ने बताया कि पूर्व के दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों ने चार बार गीनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर चुका है।

इस बार छठवें दीपोत्सव में 14 लाख 50 हजार दीपक 18 हजार स्वयेसेवकों की मदद से जलाये जायेंगे। शिक्षकों को बताया कि विश्वविद्यालय के समक्ष दीपोत्सव का लक्ष्य बड़ा है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर से समितियों का गठन कर दिया गया। सभी समिति शीघ्र ही कार्यों को अंतिम रूप देगी। दीपोत्सव को लेकर शिक्षकों ने कुछ समस्याएं रखी जिसका नोडल अधिकारी शीघ्र समाधान किया।

उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी पर सभी घाटों पर दीए लगाये जायेंगे। इसकी तैयारी तीन दिन पूर्व से प्रारम्भ कर दी जायेगी। सभी की सुरक्षा के साथ मेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। बैठक में उप-नोडल अधिकारी डाॅ संग्राम सिंह, निदेशक प्रो रमापाति मिश्र, रमेश मिश्र, डॉ तरुण सिंह, शाम्भवी मुद्रा शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : दीपोत्सव के लिए प्रो. अजय प्रताप सिंह नोडल अधिकारी बने

संबंधित समाचार