बरेली: फिर बढ़ी शिक्षकों की परेशानी, 15 तक चलेगा निरीक्षण अभियान क्रासर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शिक्षा में गुणवत्ता व परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर शासन की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं । 30 अगस्त को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। 15 सितंबर तक रोजाना स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। …

बरेली, अमृत विचार। शिक्षा में गुणवत्ता व परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर शासन की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं । 30 अगस्त को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। 15 सितंबर तक रोजाना स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि करीब 2 हफ्ते पहले भी लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान किया गया था।

जनपद में बीते दिनों चले निरीक्षण अभियान के तहत 2482 में से 1529 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इस बार भी निरीक्षण को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जनपद के दूरस्थ 4 विकास खंडों का चयन कर स्कूलों की यूडायस सहित सूची तैयार की जाएगी। निरीक्षण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मुख्यालय पर बुलाकर उसी दिन सुबह 6 बजे चिन्हित स्कूलों की सूची सौंपी जाएगी। इसकी निगरानी शासन स्तर पर कंट्रोल रूम से की जाएगी।

लगातार गैरहाजिर रहने वालों पर अफसर मेहरबान
शासन के निर्देश हैं कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए मगर जनपद में कई ऐसे शिक्षक हैं, जो अधिकारियों के कृपा पात्र बने हुए हैं। स्कूल न जाने पर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है।

रोजाना स्कूलों में निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। इसका असर स्कूल के शिक्षण कार्य पर भी पड़ता है। स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारी शासन के दिशा निर्देश के विपरीत निरीक्षण प्रक्रिया को अपना रहे हैं, जो किसी प्रकार से उचित नहीं है—डा. विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष, यूपी हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ।

शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। स्कूल का नियमित रूप से खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण करेंगे। दूरस्थ स्कूलों की सूची सभी अधिकारियों को दे दी जाएगी—विनय कुमार, बीएसए।

ये भी पढ़ें- बरेली: आधार प्रमाणिकरण न होने से बढ़ीं मुश्किलें, खाते में नहीं पहुंच सकी पेंशन

संबंधित समाचार