बरेली: बरेली कॉलेज में महिला प्रॉक्टर की संख्या में होगी बढ़ोतरी, दाे डिप्टी चीफ प्रॉक्टर होंगे नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। बरेली कॉलेज में अब कक्षाएं पूर्ण तरीके से संचालित होंगी। कॉलेज में किसी तरह की अराजकता न हो, इसके लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को मजबूत किया जाएगा। गुरुवार को प्राचार्य की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में इन बिंदुओं पर मंथन किया …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। बरेली कॉलेज में अब कक्षाएं पूर्ण तरीके से संचालित होंगी। कॉलेज में किसी तरह की अराजकता न हो, इसके लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को मजबूत किया जाएगा। गुरुवार को प्राचार्य की मौजूदगी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में इन बिंदुओं पर मंथन किया गया।

बैठक में कहा गया कि बोर्ड में नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा और महिआ शिक्षकों की संख्या अधिक रखी जाएगी ताकि छात्राओं पर भी सख्ती की जा सके। इसके अलावा दो डिप्टी चीफ प्रॉक्टर भी नियुक्त किए जाएंगे। जिनकी पूर्वी व पश्चिमी गेट की जिम्मेदारी होगी, कि कोई भी बाहरी न आ सके। छात्रों की पहचान के लिए अब हैंगिंग आईकार्ड दिए जाएंगे, ताकि दोनों गेट पर चेक करके ही छात्रों को प्रवेश दिया जाए। प्रॉक्टर्स को भी आईकार्ड दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – बरेली: अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस और पीआरवी रहेगी अलर्ट, एडीजी जोन ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार