बहराइच: बाग में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
बहराइच। जिले के चौगोड़वा गांव में स्थित युकेलिप्तिस के बाग में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने सूचना थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चौगोडवा …
बहराइच। जिले के चौगोड़वा गांव में स्थित युकेलिप्तिस के बाग में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। गांव के लोगों ने सूचना थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चौगोडवा में गांव के बाहर बाग स्थित है। यूकेलिपटिस की बाग के निकट से शुक्रवार सुबह लोग गुजर रहे थे। तभी एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक के पास कोई नशीला पदार्थ या अन्य सामान नहीं बरामद हुआ है। ऐसे में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें-बहराइच : थाने के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज
