मुरादाबाद : गांव में घूम रहे घायल बछड़े को पकड़ कर काटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गांव के आसपास घूम रहे एक घायल बछड़े को ग्रामीणों ने पकड़ कर काट डाला। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो आरोपी दबोचे गए। वारदात में शामिल एक महिला फरार होने में सफल रही। घटना स्थल से पुलिस ने करीब 80 किग्रा गोमांस बरामद किया है। घटना मुरादाबाद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गांव के आसपास घूम रहे एक घायल बछड़े को ग्रामीणों ने पकड़ कर काट डाला। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो आरोपी दबोचे गए। वारदात में शामिल एक महिला फरार होने में सफल रही। घटना स्थल से पुलिस ने करीब 80 किग्रा गोमांस बरामद किया है। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सक्टू नंगला गांव की है।

मूंढापांडे थाने में तैनात दारोगा प्रमोद कुमार नेहवाल के मुताबिक गुरुवार रात दलबल के साथ वह करनुपर चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस बल होलपुर गांव पहुचा था। तभी सूचना मिली कि सक्टूनंगला गांव में शाहिद पुत्र सादक कुरैशी के घर पर छप्पर की मकान में गोवंशीय पशु की कटान हो रही है। गोमांस के टुकडे़ प्लास्टिक की थैली में भरे जा रहे हैं। दलबल के साथ वह घटना स्थल रवाना हुए। मौके पर दो व्यक्ति व एक महिला गोमांस काटते दिखे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को दबोचा। जबकि मौका पाकर आरोपी महिला भाग निकली।

हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र सादर कुरैशी व अजमल पुत्र मोबीन निवासी ग्राम सक्टूनंगला, मूंढापांडे के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 80 किग्रा गोमांस, कुल्हाड़ी व बड़ा चाकू व प्लास्टिक का पन्नी बरामद हुआ। फरार महिला की शिनाख्त मुन्नी पाशा निवासी ग्राम सक्टू नंगला के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि गोकशी में महिला भी संलिप्त थी। तीनों के खिलाफ गोकशी का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेजे जाने की तैयारी हो रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रतिशोध में जले दोस्तों ने ली थी अंशुमान उर्फ काका की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार