मुरादाबाद : राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में एक कोटे की दुकान पर स्टाक से अधिक खाद्य सामग्री मिली है। छापेमारी के दौरान सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के खेल का भंडाफोड़ करने वाले पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ कटघर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में एक कोटे की दुकान पर स्टाक से अधिक खाद्य सामग्री मिली है। छापेमारी के दौरान सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के खेल का भंडाफोड़ करने वाले पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ कटघर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया है।

महानगर में पूर्ति निरीक्षक के रूप में कार्यरत नरेन्द्र पाल सिंह के मुताबिक 27 अगस्त को कटघर थाना क्षेत्र के सिंहमन हजारी स्थित वैभव टण्डन की सरकारी सस्ते राशन की दुकान का उन्होंने निरीक्षण किया। शाम चार बजे दुकान बंद मिली। मोबाइल फोन के जरिए उन्होंने कोटेदार से दुकान खोलने को कहा। कुछ देर बाद राजीव कुमार उर्फ राजू निवासी मकान नम्बर सी0 143, आवास विकास, सिविल लाइंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद को कोटेदार वैभव टण्डन का चचेरा भाई बताया। पूर्ति निरीक्षक ने स्टाक की जांच शुरू की। मौके पर दो कट्टे में भरा 50 किग्रा गेहूं, एक खुले कट्टे में 25 किग्रा गेहूं, लगभग 1.25 कुन्तल चावल, रिफाइण्ड ऑयल 205 लीटर, नमक- 300 किग्रा, चना 150 किग्रा मिला। जबकि स्टाक रजिस्टर के मिलान से पता चला कि मौके पर खाद्य सामग्री की उपलब्धता अधिक है। 152 किलोग्राम रिफाइण्ड ऑयल, 97 किलोग्राम चना व 247 किलोग्राम नमक का स्टक अधिक मिला।

इससे साफ है कि विक्रेता वैभव टण्डन ने खाधान्न की कालाबाजारी की। 152 किग्रा ऑयल, 97 किलोग्राम चना तथा 247 पैकेट नमक कार्डधारको में वितरित न करके कालाबाजारी के उद्देश्य से दुकान में रखा गया। वितरण में अनियमितता बरती गई। संदेह की पुष्टि के लिए पूर्ति निरीक्षक ने कार्डधारकों का बयान दर्ज किया। कार्डधारक गीता सैनी पत्नी सरदार राशकार्ड संख्या 113540506466/04, निर्मला देवी पत्नी राजपाल राशनकार्ड संख्या 113540600067/06 ने सामूहिक रूप से बताया कि कोटेदार ने मशीन पर अंगूठा लगवा कर सिर्फ चावल दिया। रिफाइण्ड तेल, चना एवं नमक नहीं मिला। कोटेदार पर कार्डधारकों से 10-10 रुपये प्रति कार्ड धनउगाही भी की।करीब 45.57 कुन्तल गेहूं व 62.57 कुन्तल चावल कार्डधारकों को नहीं मिला।

गंभीर अनियमितता के मद्देनजर उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु ( विक्रय एवं वितरण नियन्त्रण ) का विनियमन आदेश – 2016 एवं अनुबन्ध पत्र की शर्तो का उल्लंघन के कारण दुकान का नया कोटेदार मंजू गुप्ता निवासी मोहल्ला सिंहमन हजारी, कटघर को नियुक्त किया गया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय को प्रेषित की। जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार वैभव टण्डन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सरेराह महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा

संबंधित समाचार