ये महिला ‘स्‍पर्म’ से तैयार कर रही ज्‍वैलरी, हो रही खूब कमाई, जानें क्‍यों मिल रहे ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्‍ली। सोने, चांदी, हीरे जवाहरात के अलावा कॉपर यहां तक कि फूलों समेत कई तरह की ज्‍वैलरी के बारे में आपने सुना होगा और पहना भी जरूर होगा लेकिन एक ज्‍वैलरी डिजाइनर महिला ऐसी चीज से ज्‍वैलरी बना रही है जिसे देख और सुनकर हर कोई अचंभित हो रहा है। दरअसल, कनाडा की ज्वैलरी …

नई दिल्‍ली। सोने, चांदी, हीरे जवाहरात के अलावा कॉपर यहां तक कि फूलों समेत कई तरह की ज्‍वैलरी के बारे में आपने सुना होगा और पहना भी जरूर होगा लेकिन एक ज्‍वैलरी डिजाइनर महिला ऐसी चीज से ज्‍वैलरी बना रही है जिसे देख और सुनकर हर कोई अचंभित हो रहा है।

दरअसल, कनाडा की ज्वैलरी आर्टिस्ट अमांडा बूथ जो अजीब चीजों से ज्‍वैलरी बनाने के लिए मशहूर हैं अब वो लोगों को स्‍पर्म से ज्‍वैलरी तैयार कर रही । ये सुनकर आप भी हैरान होंगे लेकिन ये सच्‍चाई है। इतना ही नहीं ये ज्‍वैलरी लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।

अमांडा बूथ ने ज्‍वैलरी की एक सीरीज तैयारी की है जिसमें उन्‍होंने ‘मोती हार’ बनाने के लिए मानव शुक्राणु यानी स्‍पर्म का उपयोग किया है। वे पुरुषों के सीमेन से मोती बनाकर उससे खूबसूरत ज्‍वैलरी बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर अमांडा बूथ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो स्‍पर्म से बनी मोती वाले नेकलेस और अंगूठी दिखाती नजर आ रही है। उन्‍होंने ज्‍वैलरी में पुरुष के स्‍पर्म से बनी मोती इस्‍तेमाल की है। कनाडा की मूर्तिकार और ज्‍वैलर लर अमांडा बूथ ने 2021 में अपना ये बिजनेस शुरू किया और अब स्‍वर्म का उपयोग करके आभूषण बनाना शुरू किया, उन्‍हें ये आइडिया उनके एक फैन ने टिकटॉक पर सुझाया

इसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट शेयर किया और आश्चर्यजनक रूप से लोगों ने ऐसी ज्‍वैलरी के लिए ऑडर देना शुरू कर दिया। कस्‍टमर अपने वीर्य के सैंपल अमांडा की लैब में भेजते हैं जहां उन्हें सुखाकर पाउडर फार्म में कन्‍वर्ट किया जाता है और पहनने योग्य अमांडा क्ले बीड्स और ट्रिंकलेट्स में बदलती बदल दिया जाता है।

अमांडा ने पहला टेस्‍ट अपने पति के साथ किया इसके बाद जब उसने प्रक्रिया को समझ लिया, तो उसने ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। उसके ज्यादातर ग्राहक अमेरिका से हैं। अपने स्‍पर्म से ज्‍वैलरी बनवाने के लिए लोग क्रेजी नजर आ रहे हैं। इसके पीछे भावनात्मक कारण है। लोग इस तरीके से अपनी फर्टिलिटी और प्यार को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। कुछ लोग फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और कैंसर के उपचार से गुजर रहे होंगे उन्‍हें अपने स्‍पर्म को इस फार्म में देखने में सुख मिल रहा। इन आभूषणों से अमांडा की खूब कमाई हो रही है।

बता दें अमांडा बूथ लोगों के स्तन के दूध, प्रियजनों या पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार के अवशेष, फर और बालों से आभूषण भी बनाती हैं। वह खून से ज्‍वैलरी बना चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : OMG! इस गांव के हर घर में है एक यूट्यूबर, छापते हैं मोटा पैसा

संबंधित समाचार