मुरादाबाद : सीएम योगी को अपशब्द और धमकी देने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने-धमकी देने वाले संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी निवासी सूर्य नगर लाइनपार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि युवक ने आत्मप्रकाश नाम के युवक की फेसबुक आईडी हैक कर मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए धमकी देने के साथ …

मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने-धमकी देने वाले संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी निवासी सूर्य नगर लाइनपार को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि युवक ने आत्मप्रकाश नाम के युवक की फेसबुक आईडी हैक कर मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए धमकी देने के साथ देश विरोधी पोस्ट की थी। पुलिस ने मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस और सर्विलांस टीम ने मामले में जांच पड़ताल की। जांच के दौरान थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार स्थित सूर्य नगर निवासी संजय शर्मा उर्फ संजय सैनी पुत्र देवेंद्र सैनी का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल, एक जियो वाई-फाई डिवाइस और एक सिम बरामद किया है।

आपको बता दें कि आयुषी माहेश्वरी नाम की महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए इस फेसबुक पोस्ट की सूचना दी थी। आयुषी, यूपी में भारतीय जनता मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एक्सीडेंटल क्लेम हथियाने को सहारनपुर के युवक ने रची दुर्घटना की झूठी कहानी, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार