बरेली: सपा नेता समेत तीन पर गोकशी करने और रुपये लूटने का आरोप, पीड़ित ने की SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक दलित व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों समेत आधा दर्जन लोगों पर जंगल में गोकशी करने का आरोप लगाकर मारपीट कर रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसएसपी से मामले की शिकायत की है। देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के …

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक दलित व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों समेत आधा दर्जन लोगों पर जंगल में गोकशी करने का आरोप लगाकर मारपीट कर रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव कनमन निवासी दलित बीरवल ने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से शिकायत की है। जिसमें उसने अपने गांव के ही सपा नेता समेत तीन को नामजद कर आधा दर्जन लोगों पर गांव के बाहर जंगल में गोकशी करवाने का आरोप लगाया है।

दलित का आरोप है कि एक सप्ताह पहले वह अपने घर पर रात 10 बजे छत पर सो रहा था। अचानक घर के पीछे नहर के रास्ते पर एक गाय को ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दिये। जिसपर टार्च की रोशनी लगाने पर देखा कि गांव का सपा नेता गाय को ले जा रहे हैं, साथ ही कुछ लोगों उसके पीछे-पीछे जा रहे थे।

जिसके बाद उसने रास्ते मे आकर आरोपियों को रुकने को कहा तो आरोपियों ने उसको तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो तुम्हें गांव से भगा देंगे। वहीं पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये भी दबंगों ने जबरन छीन लिए।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर से दो भाई-बहन को ले गई बच्चों की मां आनंद विहार में मिली

संबंधित समाचार