बरेली: धरने पर जान गवाने वाले किसान के परिजनों को मिली पांच लाख रुपए की सहायता राशि
बरेली, अमृत विचार। इफको आंवला प्रबंधन की वायदा खिलाफी को लेकर किसान धरना दे रहे हैं। धरने के दौरान 30 जुलाई को बुजुर्ग किसान की हालात बिगड़ने के दौरान अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने किसान के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को …
बरेली, अमृत विचार। इफको आंवला प्रबंधन की वायदा खिलाफी को लेकर किसान धरना दे रहे हैं। धरने के दौरान 30 जुलाई को बुजुर्ग किसान की हालात बिगड़ने के दौरान अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने किसान के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को मृतक की पत्नी को आंवला उपजिलाधिकारी ने पांच लाख रुपए का राहत के तौर पर चेक प्रदान किया।
अपनी जमीन गवाने के बाद बच्चों की नौकरी के लिए किसान 11 दिसंबर 2021 से आंवला में इफको प्रबंधन के खिलाफ धरना दे रहें हैं। धरने के दौरान हालत बिगड़ने पर गांव नौगवां अहरन निवासी बुजुर्ग किसान जयसिंह की हालत बिगड़ गई थी। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे थे।
इस बीच आंवला उपजिलाधिकारी नहने राम ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही थी। आज उन्होंने अपने हाथों आए धरना स्थल पर पहुंच कर मृतक किसान की पत्नी को 5 लाख रुपए का चेक दिया।
ये भी पढ़ें- बरेली: अध्यक्ष के खिलाफ हुए कर्मचारी, कार्यकारिणी की मर्जी के बगैर लिया ये फैसला
