बहराइच: पति ने पत्नी को सरेराह जमकर पीटा, तमाशबीन बने रहे राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी एक युवक ने घरेलू मामले को लेकर पत्नी की जमकर पिटाई की। वह पत्नी को पीटते हुए सड़क पर आ गया। मौके पर लोग बचाने के बजाए उसका वीडियो बनाते देखे गए। सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के जमुनिहा गांव में एक पारिवारिक …

बिछिया/बहराइच। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा निवासी एक युवक ने घरेलू मामले को लेकर पत्नी की जमकर पिटाई की। वह पत्नी को पीटते हुए सड़क पर आ गया। मौके पर लोग बचाने के बजाए उसका वीडियो बनाते देखे गए। सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के जमुनिहा गांव में एक पारिवारिक झगड़ा बीच सड़क पर सरेआम हो गया।

जमुनिहा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को सरेआम बीच सड़क पर अपनी पत्नी को लात घूसों व डंडे से जबरन पीटता रहा। लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और पति द्वारा अपनी पत्नी को पीटने का मामला देखती रही किसी ने भी महिला को उसके बेरहम पति से नही छुड़ाया। महिला सोनकी देवी ने बताया कि उसका मायका खीरी के पतराशी गांव में है। उसका विवाह कारीकोट के जमुनिहा गांव निवासी हैदर नामक व्यक्ति के साथ हुआ था जिससे अब चार बच्चे भी हैं।

उसका पति हैदर पिछले कई दिनों से उससे झगड़ा कर रहा था जिसकी शिकायत लेकर शुक्रवार की शाम को वह थाना सुजौली जा रही थी। इसी बात पर उसका पति उसके साथ बेरहमी पर उतर आया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि अभी पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी : पति ने धारचूला कोतवाली में तैनात पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार