हरदोई: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर धुना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। इस दौर में भी मजनुओं की कोई कमी नहीं है। ऐसा ही एक सड़क छाप मजनू अपनी लैला से मिलने चोरी-छिपे उसके गांव पहुंच गया। फिर क्या था, गांव वालों ने उस मजनू को पकड़ा और उसके ऊपर जूते-चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मजनुस्तान में हलचल मच गई। पुलिस …

हरदोई। इस दौर में भी मजनुओं की कोई कमी नहीं है। ऐसा ही एक सड़क छाप मजनू अपनी लैला से मिलने चोरी-छिपे उसके गांव पहुंच गया। फिर क्या था, गांव वालों ने उस मजनू को पकड़ा और उसके ऊपर जूते-चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मजनुस्तान में हलचल मच गई। पुलिस छानबीन कर रही है।

बताते हैं कि शुक्रवार को भीठा गांव में किसी बाहरी के पकड़े जाने का शोर मच गया।पता चला कि कोतवाली देहात के बेलहा गांव का एक युवक चोरी-छिपे अपनी लैला से मिलने पहुंच गया। चोरों और बच्चा चोरों से चौकन्ना गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो काफी देर तक उससे पूछताछ की गई। लेकिन वह गांव वालों को इधर-उधर की बातों में उलझाए रहा।

लेकिन जैसे ही उसके मुंह से प्यार से मिलने की बात फूटी,बस वैसे ही उसके ऊपर जूते-चप्पलो की बौछार होने लगी। मजनू की कुछ इस तरह से की गई खातिरदारी का वीडियो वायरल हुआ तो मजनुस्तान में हलचल मच गई। हरकत में आई पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: शौच गई युवती पर शोहदों ने किया चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार