बहराइच: मेडिकल स्टोर पर कच्चे बिल से मिली दवा, पॉलिथीन देने पर पांच हजार का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राम गांव क्षेत्र से आए फरियादी को डीएम ने दवा खरीद के लिए प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर भेजा। यहां उसे काली पालीथीन में दवा देने के साथ कच्चा बिल दिया गया। इस पर संचालक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिले में …

बहराइच। राम गांव क्षेत्र से आए फरियादी को डीएम ने दवा खरीद के लिए प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर भेजा। यहां उसे काली पालीथीन में दवा देने के साथ कच्चा बिल दिया गया। इस पर संचालक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जिले में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। साथ ही मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री की पक्की रसीद नहीं दी जा रही है। इसका सच जानने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने राम गांव थाना क्षेत्र निवासी इश्तियाक पुत्र खालिक को दवा लेने भेजा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ठीक सामने वह दवा लेने पहुंचा।

मेडकिल पर ओवर रेटिंग की गई। इसके अलावा दवा पॉलिथीन में दी गई। बिल भी नहीं दिया गया। इस पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने ईओ बाल मुकुंद मिश्रा और ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान ईओ ने पांच हजार का जुर्माना लगाया। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छापे में पकड़ा गया बिना लाइसेंस के चलता मेडिकल स्टोर, लाखों की दवाएं सीज

संबंधित समाचार