जल्द हो सकता है शिंदे सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार, 23 मंत्री लेंगे शपथ!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार  में कैबिनेट का दूसरा विस्तार अक्टूबर के महीने में हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शिंदे कैबिनेट के दूसरे कैबिनेट विस्तार को लेकर जानकारी दी है। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल की मौजूदा रिक्तियों को भरने के …

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार  में कैबिनेट का दूसरा विस्तार अक्टूबर के महीने में हो सकता है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शिंदे कैबिनेट के दूसरे कैबिनेट विस्तार को लेकर जानकारी दी है।

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल की मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में 30 जून को शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे ने पहली बार 9 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।

मुनगंटीवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने हाल में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री समेत 20 मंत्रियों को शामिल किया। नियमानुसार, महाराष्ट्र में 43 मंत्री हो सकते हैं और राज्य सरकार में 23 और मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 33 मंत्री थे।

सीएम और डिप्टी सीएम मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे चर्चा
बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के मामले पर चर्चा करेंगे। नए विधायकों को आम जनता की सेवा करने का मौका मिल सकता है और मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होने की उम्मीद है।

बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद एक महीने बाद 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई जिसमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शामिल थे।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन से मनचले ने बेटे के सामने मां को फेंका, छेड़छाड़ का किया था विरोध

संबंधित समाचार