मुरादाबाद : प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाध्यापक खिलेंद्र सिंह को मिला राज्य शिक्षा पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सरकारी स्कूल को कांवेंट से सुंदर बनाने का जुनून दिखाने वाले खिलेंद्र सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शासन के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी सूची में मुरादाबाद के डिलारी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाध्यापक खिलेंद्र सिंह …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सरकारी स्कूल को कांवेंट से सुंदर बनाने का जुनून दिखाने वाले खिलेंद्र सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शासन के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी सूची में मुरादाबाद के डिलारी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाध्यापक खिलेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस संवर्ग में राज्य पुरस्कार के शिक्षकों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

  • बेसिक शिक्षा संवर्ग में खिलेंद्र सिंह सहित दो शिक्षकों का नाम भेजा गया था
  • सरकारी स्कूल को कांवेंट बनाने के जुनून ने दिलाया राज्य पुरस्कार
  • शिक्षा अधिकारी सहित अन्य ने दी बधाई और शुभकामनाएं

2018 में डिलारी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी में सहायक अध्यापक नियुक्त होने वाले खिलेंद्र सिंह ने जब देखा कि बच्चों का मनोबल गिरा है तो उन्होने इसे उठाने की ठान ली। उन्होने स्कूल भवन को अपने पैसे से पेंटिंग और उस पर शिक्षण को प्रोत्साहित करने वाली चित्रकारी कराकर उसे सुंदर रुप दे दिया। इससे आकर्षित होकर आसपास के कई ऐसे अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला उनके स्कूल में करा दिया जो अभी तक पब्लिक स्कूल में भेजते थे। इसके चलते स्कूल में छात्र संख्या 43 से बढ़ने लगी। कोरोना संक्रमण काल में इन्होंने बच्चों की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए मोहल्ला स्कूल और आनलाइन शिक्षा का विकल्प चुना। इसका सुखद परिणाम यह है कि उनकी मेहनत और लगन से इस विद्यालय में अब छात्रसंख्या 129 हो गई है।

योग, ध्यान और खेल के जरिए बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास स्तर ऊंचा उठाने के उनके जज्बे का प्रतिफल राज्य पुरस्कार पाकर मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर इकाई के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, शिक्षक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज सहित अन्य ने खिलेंद्र सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नगर विकास विभाग की 1802.70 लाख की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम

संबंधित समाचार