मुरादाबाद : लेडी डॉन और ड्रग्स माफिया हसीना पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दो करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। पुलिस ने डीएम के आदेश पर लेडी डॉन हसीना की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। जब्त की गई संपत्ति में उसकी जयंतीपुर की कोठी भी शामिल है। हसीना को तीन महीने पहले ही मुरादाबाद की कोर्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई …

मुरादाबाद। पुलिस ने डीएम के आदेश पर लेडी डॉन हसीना की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। जब्त की गई संपत्ति में उसकी जयंतीपुर की कोठी भी शामिल है। हसीना को तीन महीने पहले ही मुरादाबाद की कोर्ट ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। तभी से हसीना जेल में बंद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि ये लेडी डॉन हसीना एक शातिर किस्म की अपराधी है, जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी के 26 -27 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हसीना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चार्जशीट भी फाइल की गई थी। अब डीएम के आदेश पर 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराकर दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। एसएसपी ने कहा कि हसीना का नेटवर्क सिर्फ मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे वेस्ट यूपी में फैला हुआ है।

एसएसपी ने बताया कि जिस मामले में कोर्ट ने उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई है वह करीब तीन साल पुराना है। मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर में रहने वाली हसीना को पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने नौ अगस्त, 2019 को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीयू की महिला प्रोफेसर का हाईवे से अपहरण, बंधक बनाकर की छेड़छाड़-मारपीट…नपे मूंढापांडे थाना प्रभारी

संबंधित समाचार