रायबरेली: सत्येंद्र सिंह ने सबको दांव से चित्त करके जीता दंगल केसरी का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में विशाल दंगल एवं आल्हा गायन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।दंगल के प्रथम चरण में सम्मान समारोह एवं प्रसिद्ध आल्हा गायक राम अकबाल सिंह द्वारा आल्हा गायन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राजद नेता अशोक रामपुरी,पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,पूर्व विधायक अशोक सिंह,किसान नेता अभितेंद्र …

रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में विशाल दंगल एवं आल्हा गायन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।दंगल के प्रथम चरण में सम्मान समारोह एवं प्रसिद्ध आल्हा गायक राम अकबाल सिंह द्वारा आल्हा गायन किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राजद नेता अशोक रामपुरी,पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,पूर्व विधायक अशोक सिंह,किसान नेता अभितेंद्र सिंह राठौर,कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह को दंगल संयोजक एवं प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह,प्रबंधक रामप्रकाश सिंह, एडवोकेट उप प्रबंधक जय नारायण सिंह, प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ अशोक त्रिवेदी द्वारा अतिथियों के स्वागत किया गया।

उसके बाद खेल मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया।दंगल में कई दर्जन पहलवानों ने अपने करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।कानपुर से आए राजू पहलवान को हराकर झबरा निवासी सत्येंद्र सिंह ने दंगल केसरी का खिताब जीत लिया। इसी क्रम में इलाहाबाद के अनिल पहलवान को हराकर पलटीखेड़ा निवासी पहलवान जयशंकर सिंह ने वाहवाही लूटी।

शिवा पहलवान फतेहपुर को पलटी खेड़ा निवासी नितिन ने परास्त किया। कानपुर से राजू पहलवान को हराकर दिलीप बदरका ने वाहवाही लूटी। पहलवान विजय कुमार जनपद लखनऊ को हमीरपुर निवासी मोनू पहलवान ने पराजित किया,अमर सिंह बिंदकी ने उन्नाव से पधारे राहुल पहलवान को हराकर दर्शकों का मन मोह लिया।

अवसर पर उप प्रबंधक जय नारायण सिंह,पूर्व शिक्षक पंडित काली शंकर द्विवेदी राम मोहन सिंह युवा नेता शीलू सिंह तेजगांव दंगल अध्यक्ष प्रेम शंकर जी आशुतोष उर्फ चंदन सिंह अवधेश बहादुर सिंह उमेश जी क्रांति कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

यह भी पढ़ें-बरेली:  दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच

संबंधित समाचार