चिटफंड धोखाधड़ी केस: गिरफ्तार TMC नेता के इस्तीफे की मांग पर BJP का प्रदर्शन, ‘चोर धरो, जेल भरो’ के लगे नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस नेता एवं हलीशहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू सहानी को कथित चिटफंड धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार टीएमसी नेता के इस्तीफे की मांग पर भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया। चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार टीएमसी नेता और हालीशहर नगरपालिका चेयरमैन राजू साहनी के …

कोलकाता। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस नेता एवं हलीशहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू सहानी को कथित चिटफंड धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार टीएमसी नेता के इस्तीफे की मांग पर भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

चिटफंड घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार टीएमसी नेता और हालीशहर नगरपालिका चेयरमैन राजू साहनी के खिलाफ भाजपा ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हालीशहर नगरपालिका के सामने ‘चोर धरो, जेल भरो’ की नारेबाजी की और चेयरमैन पद से उनके इस्तीफे की मांग की।

सीबीआई की एक टीम ने साहनी को उत्तर 24 परगना में उनके हलीशहर स्थित घर से गिरफ्तार किया। उनके घर से 80 लाख रुपये नकद, पांच कारतूस के साथ एक बन्दूक और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गये। सीबीआई ने साहनी को शुक्रवार रात अक्टूबर 2018 में चिटफंड धोखाधड़ी को लेकर दर्ज मामले की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया था।

उन पर सनमर्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन नामक कंपनी के फंड की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया गया है। मई 2014 में उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सभी पोंजी घोटालों की जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें लाखों निवेशकों को धोखा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Mission 2024: मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान, कहा- ‘विपक्ष एकजुट होगा तो निर्णय बहुत अच्छा आएगा’

संबंधित समाचार